0:00
0:00 left
नेतन्याहू ने अपने ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट की निंदा की
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत के अभियोजक पक्ष की ओर से हमास के नेताओं के साथ ही उनके गिरफ़्तारी वारंट की मांग किए जाने की निंदा की है.नेतन्याहू ने कहा है कि लोकतांत्रिक इसराइल की तुलना सामूहिक हत्यारों से करने को वह ख़ारिज करते हैं.नेतन्याहू के बयान को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी दोहराया. बाइडन ने कहा कि इसराइल और हमास के बीच कोई तुलना नहीं है.
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के मुख्य अभियोजक करीम ख़ान ने कहा कि ऐसे कई कारण हैं, जिससे ये माना जाए कि नेतन्याहू और इसराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट को ग़ज़ा में युद्ध अपराधों के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है.आईसीसी ने ग़ज़ा में हमास के नेता याह्या सिनवार के ख़िलाफ़ भी युद्ध अपराधों के लिए वारंट की मांग की है.इसराइल के राष्ट्रपति नेतन्याहू ने उनकी गिरफ़्तारी की मांग को ‘बेतुका और झूठा आदेश’ बताया है. हीब्रू में जारी बयान में उन्होंने पूछा है, “आईसीसी की इतनी जु़र्रत कैसे हुई कि उसने हमास और इसराइल की तुलना की.
👉 यह भी पढ़ें:
- सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, कहा- अब मोदी सरकार का अंत तय
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- Abhishek Banerjee को बड़ा झटका! MP High Court ने हटाई Arrest Warrant पर रोक, क्या अब बढ़ेंगी TMC नेता की मुश्किलें?
- Iran-US Peace Deal से बौखलाया Israel? नेतन्याहू का बड़ा ऐलान—’लेबनान से नहीं हटेंगे’, क्या ट्रंप और इजरायल में बढ़ गई दरार?
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
- सैन्य दबाव के बीच बड़ा मोड़: आंग सान सू ची को हाउस अरेस्ट में शिफ्ट करने का दावा, परिवार ने जताया शक



