👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
0:00 left
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: चिकित्सा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत
उत्तरी एरिजोना में हादसा, विमान में सवार थे चिकित्साकर्मी
अमेरिका एक बार फिर विमान हादसे से दहल उठा है। मंगलवार को उत्तरी एरिजोना में एक चिकित्सा परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क स्थित सीएसआई एविएशन कंपनी के विमान का था, जो फ्लैगस्टाफ से लगभग 200 मील (321 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में स्थित चिनले हवाई अड्डे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, विमान में सवार सभी लोग चिकित्साकर्मी थे, जो एक मरीज को लेने अस्पताल जा रहे थे।
बीचक्राफ्ट 300 विमान उतरते समय हुआ हादसे का शिकार
संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के अधिकारियों के अनुसार, यह बीचक्राफ्ट 300 विमान हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में आग लग गई और मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना के कारणों की जांच राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) और एफएए द्वारा की जा रही है। फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है।



