0:00
0:00 left
कुवैतः रिहाइशी इमारत में आग, 40 की मौत, भारतीय भी शामिल
कुवैत के मंगाफ़ शहर में एक रिहाइशी इमारत में आग लगने की वजह से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है.कुवैत के गृहमंत्री ने इस घटना की पुष्टि की है. ये आग एक बहुमंज़िली इमारत में बुधवार सुबह लगी. इमारत की खिड़कियों से गहरा काला धुआं उठता दिख रहा था.इस इमारत में अधिकतर प्रवासी मज़दूर रहते हैं. रिपोर्टों के मुताबिक़, मरने वालों में 5 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं.भारतीय राजदूत ने भी घटनास्थल का दौरा किया है. भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.

कुवैत के गृह मंत्री फहद यूसुफ़ अल सबाह ने घटनास्थल का दौरा किया है. मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा, “संपत्ति मालिकों का लालच इस घटना का कारण है.कुवैती मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस इमारत में क्षमता से अधिक लोग रह रहे थे.गृह मंत्री ने कहा है कि संपत्ति क़ानून के उल्लंघनों की जांच की जाएगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- Maharashtra : नगर निगम के खतरनाक घोषित करने के बाद भी भिवंडी की बिल्डिंग में रह रहे थे लोग, 9 की मौत
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं



