👉 यह भी पढ़ें:
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, पाक मंत्री की ‘हाथ काट देंगे’ वाली धमकी चर्चा में
- Iran-US Tension: ओमान के नए Oil Tanker Route से मचा बवाल, मिसाइल हमले से बढ़ा तनाव; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
- Maharashtra Political Crisis: 6 सांसदों की बगावत पर Aaditya Thackeray का फूटा गुस्सा, बोले- ‘वफादारी बेच दी’
0:00 left
होर्मुज संकट के बहाने रूस पर प्रतिबंध हटाना गलत – मैक्रों का सख्त संदेश
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जी-7 देशों के नेताओं के साथ हुई वीडियो बैठक के बाद कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुई स्थिति का हवाला देकर रूस पर लगाए गए प्रतिबंध हटाना गलत होगा।
मैक्रों ने कहा, “ईरान से जुड़ी स्थिति के कारण यूक्रेन पर हमारा ध्यान, यूक्रेन के लिए हमारा समर्थन और रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर हमारी स्पष्टता कम नहीं होनी चाहिए।”
यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे। इन प्रतिबंधों के कारण कई देशों को तेल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए दूसरे स्रोत और रास्ते तलाशने पड़े।
हाल ही में मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अस्थायी रूप से इन प्रतिबंधों में ढील दी है, ताकि भारत जैसे देश समुद्र में पहले से मौजूद रूसी तेल की खेप खरीद सकें।
मैक्रों ने बैठक में यह भी कहा कि सभी देशों को मिलकर समन्वय के साथ काम करना चाहिए, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज़ों की आवाजाही जल्द से जल्द सामान्य हो सके।



