0:00
0:00 left
इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिका से जताई नाराजगी
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने बाइडन प्रशासन पर हथियार और गोलाबारूद नहीं देने का आरोप लगाया.इसराइल के प्रधानमंत्री ने कहा, “जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इसराइल आए थे तो मेरी उनसे बात हुई थी. मैंने कहा कि अमेरिका ने जो युद्ध की शुरुआत से इसराइल का समर्थन किया है, उसकी प्रशंसा करता हूँ.

“लेकिन मैंने उनसे कुछ और भी कहा था. मैंने कहा था कि यह मेरे समझ से बाहर है कि पिछले कुछ महीनों से बाइडन प्रशासन ने हथियार और गोला बारूद इसराइल भेजने में देरी की है.इसराइल अमेरिका का सबसे क़रीबी दोस्त है जो अपनी ज़िंदगी के लिए लड़ रहा है. हम ईरान से लड़ रहे हैं और उन देशों से लड़ रहे हैं, जो हम दोनों के दुश्मन हैं.ब्लिंकन ने आश्वासन दिया था कि प्रशासन इन बाधाओं को हटाने कि लिए दिन-रात काम कर रहा है और मैं भी आशा करता हूं कि यही मामला है.उन्होंने कहा, “चर्चिल ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका से कहा था आप हमें हथियार दो हमलोग युद्ध को ख़त्म करेंगे. मैं अमेरिका से कहता हूं कि आप मुझे हथियार दो, हम युद्ध को बहुत जल्द ख़त्म करेंगे.”बाइडन प्रशासन ने ग़ज़ा में आम नागरिकों की हत्या पर चिंता जताते हुए मई के बाद से हथियारों की आपूर्ति में देरी की है.इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा, “हम कई मोर्चों पर लड़ रहे हैं. दक्षिण में हम हमास से लड़ रहे हैं. जब तक हमास का हम ख़ात्मा नहीं कर देते और बंधको को छुड़ा नहीं लेते तब तक लड़ाई जारी रहेगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा



