0:00 left
जबालिया रेफ्यूजी कैंप पर इजराइली हमला; 20 से ज्यादा लोगों की मौत
इजराइल ने गाजा पर एक और हमला किया है, जिसमें कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है.यह हमला उत्तरी गाजा के जबालिया जिले और रेफ्यूजी कैंप पर किया गया था.हालांकि समाचार एजेंसी एफपी के अनुसार, मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंच गई है.उत्तरी गाजा में सिविल डिफेन्स एजेंसी के निदेशक अहमद अल-खा लूत ने कहा कि अलग-अलग हमलो में 18 लोगों की जान गई है.




