इजराइल का दावा: हमास प्रवक्ता अबू उबैदा हवाई हमले में मारे गए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इजराइल का दावा: हमास प्रवक्ता अबू उबैदा हवाई हमले में मारे गए

इजराइल ने कहा है कि हमास के हथियारबंद विंग के प्रवक्ता अबू उबैदा गाजा सिटी में एक हवाई हमले में मारे गए हैं। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कात्ज ने एक्स पर पोस्ट कर इस अभियान को अंजाम देने के लिए इजराइल डिफ़ेंस फोर्सेज (आईडीएफ) और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट को बधाई दी।

👉 यह भी पढ़ें:

Israel Katz: कौन हैं इजरायल के नए रक्षा मंत्री काट्ज? जिन्हें गैलेंट की जगह  नेतन्याहू ने दी बड़ी जिम्मेदारी - Who Is Israel Katz The New Israeli  Defence Minister of israel

हमास की चुप्पी और स्थानीय हालात

हालांकि हमास ने अब तक उबैदा की मौत की पुष्टि नहीं की है। फिलिस्तीनी समूह ने दावा किया कि एक रिहाइशी इमारत पर हुए इजराइली हमले में दर्जनों नागरिक मारे गए और घायल हुए।

सूत्रों के मुताबिक गाजा सिटी के घनी आबादी वाले अल-रिमाल इलाक़े में कम से कम सात लोगों की मौत हुई और 20 लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

इजराइल की चेतावनी

कात्ज ने कहा कि उबैदा के “आपराधिक साझेदारों” को भी निशाना बनाया जाएगा, क्योंकि गाजा में सैन्य अभियान और तेज़ किया जा रहा है। यह हाल ही में स्वीकृत उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत इसराइल गाजा सिटी पर नियंत्रण स्थापित करने की तैयारी कर रहा है।

अभियान के पीछे खुफ़िया जानकारी

आईडीएफ और शिन बेट ने एक संयुक्त बयान में बताया कि यह अभियान पहले से जुटाई गई खुफ़िया जानकारी के आधार पर संभव हो सका। इसी से उबैदा के छिपे ठिकाने की पहचान की गई थी।

हमास में उबैदा की भूमिका

अबू उबैदा हमास के सैन्य विंग के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे जो 7 अक्तूबर 2023 को दक्षिणी इसराइल पर हमले से पहले से संगठन में सक्रिय थे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।