👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- आखिर किसके दम पर सयाजी लोगों को खिला रहा था ‘गंदा’ खाना!
- खाने-पीने वाले इंदौर की पहचान मिटा रहा सयाजी होटल, जांच में मिली इतनी गड़बड़ियां कि हैरान है शहर
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
0:00 left
मनामा पर ईरानी हमला: होटल और दो रिहायशी इमारतें निशाने पर,
बहरीन के गृह मंत्रालय के अनुसार राजधानी मनामा में एक होटल और दो रिहायशी इमारतों को ईरान की ओर से किए गए हमले में निशाना बनाया गया है।
गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि हमले में इमारतों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।
शुरुआती बयान में मंत्रालय ने कहा था कि हमले में दो होटल और एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया गया था। बाद में स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया गया कि एक होटल और दो रिहायशी इमारतें इस हमले से प्रभावित हुई हैं।
गौरतलब है कि इसी सप्ताह बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना के एक सैन्य बेस को भी ईरान की मिसाइलों से निशाना बनाया गया था, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
दरअसल, पिछले शनिवार अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद से मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, और हालिया घटनाओं ने स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।



