ईरान का इजराइल पर गंभीर आरोप: प्रदर्शनकारियों को हथियार देकर सैकड़ों मौतों का जिम्मेदार
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने इजराइल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इजराइल ने ईरान में प्रदर्शनकारियों को हथियार मुहैया कराए, जिसकी वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिका की 6 शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा समुद्री रास्ता, दुनिया की बढ़ी चिंता
अरागची ने यह दावा एक इजराइली पत्रकार के बयान का हवाला देते हुए किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उस बयान का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें लिखा है,
ईरान में विदेशी तत्व प्रदर्शनकारियों को हथियार दे रहे हैं और यही सैकड़ों मौतों की वजह है. हम किसकी बात कर रहे हैं, इसका अनुमान लगाने के लिए कोई भी स्वतंत्र है।
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि इजराइल लंबे समय से अमेरिका को अपनी ओर से युद्ध में घसीटने की कोशिश करता रहा है, लेकिन इस बार हैरानी की बात यह है कि वह अपनी भूमिका को खुले तौर पर स्वीकार करता नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा, हमारी सड़कों पर खून बह रहा है और इजराइल साफ कह रहा है कि उसने प्रदर्शनकारियों को हथियार दिए हैं और यही सैकड़ों मौतों की वजह बना है।अराग़ची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हत्याएं रोकनी हैं तो उन्हें यह समझना होगा कि इसके लिए कहां हस्तक्षेप करना जरूरी है।
गौरतलब है कि ईरान में बीते कई दिनों से सत्ता विरोधी प्रदर्शन जारी हैं, जिनमें हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। इन प्रदर्शनों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन भी मिला है। ट्रंप कई बार खुलकर चेतावनी दे चुके हैं कि यदि ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्याएं नहीं रुकीं, तो अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है।



