0:00
0:00 left
गाजा में ऑफ़िस पर हुए हमले में 22 लोगों की मौत हुई;रेड क्रॉस
रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति का कहना है कि गाजा में उनके कार्यालय पर हमले से यहां शरण लेने वाले 22 लोगों की मौत हो गई है. आईसीआरसी ने अपने बयान में कहा, “शुक्रवार दोपहर को भारी क्षमता वाले रॉकेट रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के कार्यालय और आवासों के पास गिरे.
आईसीआरसी ने कहा, सभी पक्षों की ज़िम्मेदारी है कि नागरिकों और मानवीय सहायताओं को नुकसान से बचाने के लिए वे सावधानी बरतें.आईसीआरसी ने कहा, हमले से आईसीआरसी कार्यालय क्षतिग्रस्त हुआ है, इसके आसपास हमारे कई फ़लस्तीनी सहयोगियों सहित सैकड़ों विस्थापित लोगों ने टेंट में शरण ली थी.इस घटना की वजह से रेड क्रॉस फील्ड हॉस्पिटल के पास बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं. हॉस्पिटल ने 22 लोगों की मौत की पुष्टी की है और 45 लोग घायल हुए हैं. घटना में और भी लोगों के हताहात होने की ख़बर है.”
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- US-Iran War: इराक में नया मोर्चा, अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला; होर्मुज में 6,000 नाविक फंसे
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम



