निर्णायक लेकिन सीमित युद्ध” — नेतन्याहू का बड़ा एलान, ईरान पर हमले तेज
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान बुरी तरह तिलमिलाया हुआ है। इजराइल के साथ जारी टकराव के बीच खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले लगातार जारी हैं। शुरुआती 30 घंटों में ईरान पर 2,000 से अधिक बम गिराए जाने और 1,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबर है। वहीं, ईरान में मरने वालों का आंकड़ा 742 तक पहुंच गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान पर अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा ‘आर्थिक हमला’! स्कॉट बेसेंट के बयान से बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- चीनी की बढ़ती कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर हमला, पूछा- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत?
- अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिका की 6 शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा समुद्री रास्ता, दुनिया की बढ़ी चिंता
इस बीच बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई “त्वरित और निर्णायक” होगी और इसे वर्षों तक चलने वाले अंतहीन युद्ध में बदलने का कोई इरादा नहीं है।
नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि मौजूदा टकराव को इजराइल लंबी अवधि के संघर्ष में नहीं बदलना चाहता। उनके मुताबिक यह अभियान क्षेत्रीय स्थिरता और स्थायी शांति की दिशा में रास्ता खोल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र के अन्य देशों के साथ इजराइल के संबंध सामान्य करने की संभावनाओं को मजबूत कर सकती है।
सत्ता परिवर्तन के सवाल पर नेतन्याहू ने कहा कि अंतिम निर्णय ईरान की जनता को ही लेना है, लेकिन अमेरिका और इजराइल ऐसी परिस्थितियां बना रहे हैं जिससे लोग अपने भविष्य को लेकर फैसला कर सकें। इजराइल का दावा है कि मौजूदा सैन्य अभियान सीमित समय तक चलेगा और इसे लंबी प्रक्रिया में बदलने की योजना नहीं है।



