👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा
0:00 left
भारतीय मूल के चंद्रा आर्या ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में किया प्रवेश
भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्रा आर्या ने कनाडा के अगले प्रधानमंत्री बनने की अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं कनाडा के भविष्य के लिए एक छोटी और अधिक प्रभावी सरकार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूँ।”कर्नाटक, भारत में जन्मे चंद्रा आर्या ने देश को ‘संप्रभु गणराज्य’ बनाने, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने, नागरिकता आधारित टैक्स सिस्टम लागू करने और फिलिस्तीन को मान्यता देने जैसे प्रमुख वादे किए हैं।
उनकी इस घोषणा के बाद कनाडा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब वर्तमान प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो ने अपने इस्तीफे का एलान कर दिया है।चंद्रा आर्या के एजेंडे और उनकी भारतीय मूल की पृष्ठभूमि को लेकर कनाडाई और भारतीय समुदायों में व्यापक चर्चा हो रही है।



