0:00
0:00 left
अमेरिका ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें, यात्रा प्रतिबंध लगाने की तैयारी!
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ सकता है। हाल ही में पाकिस्तानी राजदूत को अमेरिका में प्रवेश से रोके जाने के बाद अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका पाकिस्तान पर यात्रा प्रतिबंध लगा सकता है।
41 देशों पर लग सकता है प्रतिबंध
रिपोर्ट के अनुसार, अवैध आव्रजन पर लगाम लगाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप अपने संभावित दूसरे कार्यकाल में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भूटान समेत 41 देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर सख्त प्रतिबंध लगा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि यह प्रतिबंध ट्रंप के पिछले कार्यकाल में मुस्लिम देशों पर लगे प्रतिबंधों से भी अधिक कठोर होंगे।
पाकिस्तान समेत 26 देशों पर आंशिक प्रतिबंध की सिफारिश
सुरक्षा अधिकारियों ने 26 देशों के नागरिकों के लिए अमेरिकी वीजा जारी करने पर आंशिक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है, जिसमें तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, भूटान और वानुअतु भी शामिल हैं।
वहीं, 10 देशों—ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला, यमन, क्यूबा और अफगानिस्तान को “रेड लिस्ट” में डालकर उनके नागरिकों के वीजा पूरी तरह निलंबित करने की योजना है।
इसके अलावा, इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान पर भी पर्यटक, छात्र और अप्रवासी वीजा को लेकर कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
पाकिस्तानी राजदूत को अमेरिका में प्रवेश से रोका गया
हाल ही में अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने तुर्कमेनिस्तान में तैनात पाकिस्तानी राजदूत केके वैगन को अमेरिका में प्रवेश देने से इनकार कर दिया और उन्हें लॉस एंजिलिस से निर्वासित कर दिया। अधिकारियों ने वैगन को विवादास्पद वीजा संदर्भों के कारण प्रतिबंधित किया था।
पाकिस्तान ने खबरों को बताया ‘महज अटकलें’
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यात्रा प्रतिबंध की खबरों को अफवाह बताया। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि “पाकिस्तान को अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। यह सब अटकलबाजी है और इस पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा।”
अब देखना होगा कि अमेरिका की ओर से आधिकारिक घोषणा कब होती है, और क्या पाकिस्तान पर ये प्रतिबंध वास्तव में लागू होंगे!
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट



