👉 यह भी पढ़ें:
- समान नागरिक संहिता पर सियासत गरमाई: कांग्रेस ने विधि आयोग की रिपोर्ट पर उठाए सवाल
- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी: मुख्यमंत्री धामी
- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी पूरी;जनवरी से लागू
- पश्चिम बंगाल में नहीं लागू होने देंगे सीएए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता;ममता बनर्जी
- उत्तराखंड में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार, मुख्यमंत्री को सौंपा ड्राफ्ट
0:00
0:00 left
उत्तराखंड: जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता (UCC)
उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यूसीसी की नियमावली को मंजूरी दे दी गई। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जो समान नागरिक संहिता लागू करेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “2022 में हमारी सरकार ने यूसीसी बिल लाने का जो वादा किया था, वह अब पूरा हो रहा है। हमने इसे लागू करने की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और जल्द ही इसे राज्य में लागू किया जाएगा।”
यूसीसी का वेबपोर्टल और मॉक ड्रिल:
-
21 जनवरी 2025 को यूसीसी का वेबपोर्टल प्रदेशभर में पहली बार उपयोग में आएगा।
-
इस दौरान मॉक ड्रिल के माध्यम से रजिस्ट्रार, सब रजिस्ट्रार, और अन्य अधिकारी विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, वसीयत जैसी सेवाओं के पंजीकरण का अभ्यास करेंगे।
-
यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लागू होने के बाद आम लोगों को तकनीकी या प्रशासनिक बाधाओं का सामना न करना पड़े।



