अमेरिका लेबनान में समाधान चाहता है, संघर्ष नहीं; अमेरिकी विदेश मंत्री
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने लेबनान में राजनयिक समाधान और व्यापक संघर्ष को रोकने की उम्मीद जताई। उन्होंने एक फिर कहा कि इजराइल को हिजबुल्ला के खिलाफ खुद की रक्षा करने का अधिकार है, लेकिन इजराइल द्वारा लेबनान पर लगातार हमलों से वह चिंतित भी हैं। उन्होंने लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती और संसद अध्यक्ष नबीह बेरी से फोन पर बात भी की।



