थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद गहराया , अब तक 14 की मौत, 

Date:

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद गहराया , अब तक 14 की मौत,

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच वर्षों पुराना सीमा विवाद अब गंभीर हिंसक संघर्ष में बदल गया है। ताज़ा झड़पों में अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने अब राजनयिक स्तर पर भी टकराव को जन्म दे दिया है।

पहले राजदूत बुलाए और अब सीमा पर भिड़ गए थाईलैंड और कंबोडिया, भीषण गोलीबारी  - Cambodia and Thailand soldiers exchange heavy fire in latest border  dispute ntcprk - AajTak

सुरक्षा बलों की झड़पें और हवाई हमले

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सबसे अधिक हताहत थाईलैंड के सिसा केट प्रांत में हुए, जहां एक पेट्रोल पंप पर गोलीबारी में छह नागरिकों की जान चली गई। कुल मिलाकर तीन सीमा प्रांतों में 14 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गुरुवार सुबह पहली झड़प सुरिन प्रांत और ओडर मींचे प्रांत के बीच ता मुएन थोम मंदिर के पास हुई।

थाई सेना ने पुष्टि की कि उन्होंने कंबोडियाई क्षेत्र में स्थित कुछ लक्ष्यों पर हवाई हमले किए। वहीं, कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि थाई विमानों ने प्राचीन प्रेह विहेयर मंदिर के पास सड़क पर बम गिराए। थाईलैंड के अनुसार, कंबोडिया से आई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हुई और एक पांच वर्षीय बच्चा समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

राजनयिक संबंधों में तेज गिरावट

कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ अपने राजनयिक संबंधों को न्यूनतम स्तर पर लाने की घोषणा की। उसने थाई राजदूत को निष्कासित कर दिया और बैंकॉक स्थित अपने सभी राजनयिक स्टाफ को वापस बुला लिया। यह प्रतिक्रिया थाईलैंड द्वारा सीमा चौकियों को बंद करने और कंबोडियाई राजदूत को निष्कासित करने के बाद आई।

स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है

शुक्रवार को भी सीमा पर गोलीबारी जारी रही, और हालात और गंभीर हो गए हैं। संघर्ष के कारण अब तक एक लाख से ज्यादा लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। दोनों पक्षों द्वारा आर्टिलरी, मिसाइलों और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग बंकरों में छिपते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे ज़मीनी हालात की गंभीरता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

स्थिति की नाजुकता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति प्रयासों की अपीलें बढ़ रही हैं। लेकिन फिलहाल, सीमा पर तनाव कम होता नहीं दिख रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...