बलूचिस्तान में  फ्रंटियर  टियर कोर कैंप पर आत्मघाती हमला, बीएलएफ ने ली जिम्मेदारी

Date:

बलूचिस्तान में फ्रंटियर टियर कोर कैंप पर आत्मघाती हमला, बीएलएफ ने ली जिम्मेदारी

पाकिस्तान के हिंसाग्रस्त बलूचिस्तान प्रांत में सेना के एक शिविर पर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। फ्रंटियर कोर (एफसी) कैंप पर चार हथियारबंद हमलावरों ने धावा बोला। इनमें से एक हमलावर ने मुख्य द्वार पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, जबकि बाकी तीन हमलावर सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में मारे गए।

BLF-attacks-central-camp-of-Pakistani-security-for | बलोचिस्तान लिबरेशन  फ्रंट का खारान में सुरक्षा बलों के केंद्रीय शिविर पर हमला, सोराब में हथियार  और वाहन छीने

चाघी जिले के पुलिस प्रशासन ने बताया कि हमला रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे हुआ। सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद इलाके को खाली कराने का अभियान जारी है।

सूत्रों के अनुसार गोलीबारी लगभग डेढ़ से दो घंटे तक चलती रही। सुरक्षा बलों ने अभी तक अपने नुकसान का आधिकारिक ब्यौरा साझा नहीं किया है, हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई हमलावर ढेर किए गए हैं।

प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...