चक्रवाती तूफान का कहर: इंडोनेशिया में मौत का आंकड़ा 400 पार, कई देश प्रभावित
चक्रवाती तूफान से जुड़ी भारी बारिश और बाढ़ ने दक्षिण-पूर्व एशिया में व्यापक तबाही मचाई है। इंडोनेशिया में मृतकों की संख्या 400 से अधिक हो चुकी है। राष्ट्रपति प्राबोओ सुबियांतो ने हालात का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- मैं बुरी तरह फंस गई हूं…” ट्विशा की आखिरी चैट्स ने खोले दर्द के राज, मौत मामले में नया मोड़
- होर्मुज जलमार्ग पर ईरान का भरोसा, भारत समेत मित्र देशों को सुरक्षित व्यापार का आश्वासन
- धरती पर बढ़ता ताप का कहर: इतिहास का तीसरा सबसे गर्म अप्रैल, खतरे की सीमा के बेहद करीब दुनिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई इलाके अब भी मुख्य शहरों से कटे हुए हैं। कुछ स्थानों पर पिछले पाँच दिनों से मोबाइल नेटवर्क तक बहाल नहीं हो पाया है।
उधर, वियतनाम के पास उष्णकटिबंधीय तूफान कोटो के पहुंचने से तीन और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इससे पहले, पिछले महीने की शुरुआत में वियतनाम में कई दिनों तक भारी बारिश के कारण कम-से-कम 90 लोगों की जान गई थी।
थाईलैंड में 170 लोगों और मलेशिया में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, नवंबर की शुरुआत में फिलीपींस में आए एक भीषण तूफान में 300 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।


