व्हाइट हाउस में शांति वार्ता: जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं की ट्रंप से मुलाकात

Date:

व्हाइट हाउस में शांति वार्ता: जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं की ट्रंप से मुलाकात

यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौते को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की।

Trump-Zelenskyy meet Live Updates: व्हाइट हाउस पहुंचे यूरोपीय नेता, ट्रंप  संग मुलाकात से पहले बोले जेलेंस्की- यूक्रेन नई सुरक्षा व्यवस्था के लिए  तैयार ...

मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ “लंबी और विस्तृत बातचीत” हुई, जिसमें सुरक्षा गारंटी सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी का समर्थन किया है। इसके साथ ही युद्धबंदियों और नागरिकों की रिहाई पर भी सहमति बनी है।

जेलेंस्की ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने के लिए एक बैठक का समर्थन किया है। उन्होंने इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का आभार जताया।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय बैठक का समर्थन किया जाता है, लेकिन वे त्रिपक्षीय बैठक के लिए भी तैयार हैं। हालांकि, उनके और पुतिन के बीच भविष्य की किसी भी वार्ता की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

यूरोपीय नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए जेलेंस्की ने इसे यूरोप और अमेरिका के बीच एकता का बेहतरीन उदाहरण बताया।

गौरतलब है कि इससे पहले 15 अगस्त को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति वार्ता के लिए जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related