भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट किया बैन, बार-बार दे रहे थे परमाणु बम की धमकी

Date:

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद से भारत के एक्शन पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ लगातार धमका रहे थे। कल ही उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर परमाणु बम की धमकी दी थी। इसके बाद भारत ने उनका एक्स अकाउंट बैन कर दिया है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इससे पहले कहा था कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है और उसकी सेना पूरी तरह तैयार है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान के अस्तित्व को सीधा खतरा हुआ तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। उनके इस बयान के बाद भारत सरकार ने यह कदम उठाया है। भारत सरकार ने इससे पहले पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी थी। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर कई यूट्यूब चैनलों को बैन किया गया है। ये चैनल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और लोगों को भड़काने वाली झूठी व भ्रामक बातें फैला रहे थे। सरकार का कहना है कि ये चैनल देश की शांति और एकता को नुकसान पहुंचा सकते थे।

इन यूट्यूब चैनलों पर बैन

भारत ने पाकिस्तान के इन यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया है-डॉन, इरशाद भट्टी, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, उमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराजी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज एचडी और राजी नामा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कमजोर स्क्रीनप्ले और लॉजिक की कमी के कारण एक यादगार लव स्टोरी बनते-बनते रह गई ‘डकैत: एक प्रेम कथा’

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार एक  इंटेंस और इमोशनल एक्शन-रोमांस...