वंदे मातरम विवाद पर सीएम मोहन यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मांगा इस्तीफा, कहा-राहुल गांधी दें स्पष्टीकरण

Date:

भोपाल। इंदौर नगर निगम के बजट अधिवेशन में कांग्रेस की दो महिला पार्षदों द्वारा वंदे मातरम गाने से इनकार करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सीएम डॉ.मोहन यादव ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का इस्तीफा मांगा है। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से इस पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

सीएम डॉ.यादव ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पार्षद ने नगर निगम में वंदे मातरम गाने से इनकार किया और बड़ी बेशर्मी के साथ कहा कि, मैं नहीं गाऊंगी। यह कांग्रेस का चरित्र बता रहा है। कांग्रेस पार्षद भारत माता की जय बोलने से भी मना करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस पर स्पष्टीकरण दें। वे बताएं कि पार्टी इस तरह के लोगों को प्रोत्साहित क्यों करती है।

इस मामले पर क्यों नहीं बोल रहे पटवारी

सीएम यादव ने कहा कि ये लोग देश को कहां ले जाएंगे, देशभक्तों का अपमान करेंगे। हजारों देशभक्तों ने भारत माता की जय बोलते-बोलते प्राण त्याग दिए। मुझे इस बात का बड़ा दुख और मुझे इस मामले पर ग्लानि हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जो हर मामले पर बोलते हैं, वो अब इस पर क्यों नहीं बोल रहे। कांग्रेस की पार्षद की टिप्पणी पर उनका क्या कहना है। अगर इस पर पटवारी और कांग्रेस नेता कोई कार्रवाई नहीं कर पाते, तो सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस ने अब सीमा पार कर दी है

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि जब देखो तब कांग्रेसी भगवान राम की निंदा करते हैं, हिंदुओं का अपमान करते हैं। अब तो इन्होंने सीमा ही पार कर दी है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम के 6 छंदों को लेकर पूरे देश का दिल जीत चुके हैं। लेकिन, कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं आ पा रही। कांग्रेस ने आजादी के पहले से वंदे मातरम पर बखेड़ा खड़ा किया। उनकी सरकार ने 5 छंदों को ही गायब कर दिया था।

दो पार्षदों ने वंदे मातरम गाने से किया था इनकार

उल्लेखनीय है कि इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने सदन में धर्म का हवाला देते हुए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को गाने से मना कर दिया था। इसके बाद रूबीना खान ने तो इस को लेकर कई आपत्तिजनकर बयान भी दिए थे।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल को नया सीएम मिल गया है। लगातार दो विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को उनके गढ़ में हराने वाले सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल की कमान सौंपी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है।