खाड़ी में बढ़ा टकराव: कतर के गैस केंद्र पर फिर हमला, 

Date:

खाड़ी में बढ़ा टकराव: कतर के गैस केंद्र पर फिर हमला,

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने दावा किया है कि उसकी मिसाइलों ने कतर के रास लाफ़ान स्थित ऊर्जा परिसर पर एक बार फिर हमला किया है। बताया जा रहा है कि ये हमले अमेरिकी चेतावनी से पहले किए गए।

कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी ने भी पुष्टि की है कि गुरुवार सुबह उसके मुख्य गैस केंद्र पर रॉकेटों से हमला हुआ, जिससे आग लग गई और काफी नुकसान हुआ। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इससे पहले भी ईरान रास लाफ़ान औद्योगिक क्षेत्र पर हमला कर चुका है, जिसमें काफ़ी नुकसान हुआ था। ये हमले ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर इसराइल के हमले के बाद किए जा रहे हैं, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related