चीन; हेबेई प्रांत में धमाका, कई लोग ज़ख़्मी
उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत स्थित लैंगफै़ैंग में बुधवार सुबह एक धमाका हुआ. इस घटना का एक वीडियो चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में धुएं का बड़ा गुबार नज़र आ रहा है, कई गाड़िया क्षतिग्रस्त दिख रही हैं और मलबे सड़क पर फैले हुए हैं. ग्लोबल टाइम्स के अनुसार एक रेस्टोरेंट में ये धमाका हुआ. ये रेस्टोरेंट एक रेज़िडेंशियल इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर था.
👉 यह भी पढ़ें:
- केरल के त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
- इंदौर में पीडब्ल्यूडी के तीन अफसरों को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा, बिल के बदले मांगे थे साढ़े तीन लाख रुपए
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को बता दिया आतंकवादी, फिर खुद ही देने लगे सफाई
जो लोग इस हमले में घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल भेजा गया है. हालांकि हताहतों की संख्या का अब तक पता नहीं चल सका है. माना जा रहा है कि ये धमाका गैस सिलेंडर के फटने से हुआ.


