अफगानिस्तान–पाकिस्तान युद्ध तेज: तालिबान के हवाई हमले, नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकाने निशाने पर

Date:

अफगानिस्तान–पाकिस्तान युद्ध तेज: तालिबान के हवाई हमले, नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकाने निशाने पर

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष अब खुली जंग का रूप लेता दिख रहा है। तालिबान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस और क्वेटा समेत कई अहम सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। तालिबान के अनुसार, इन हमलों में 32 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और दो सैन्य ड्रोन मार गिराए गए।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्रवाई पाकिस्तानी सेना के हालिया हवाई हमलों के जवाब में की गई है। पिछले चार दिनों से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जारी बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले नूर खान एयरबेस (रावलपिंडी) पर किए गए। इसके अलावा क्वेटा में 12वीं डिवीजन के मुख्यालय और मोहमंद एजेंसी के ख्वाजाई कैंप को भी निशाना बनाया गया। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान के कई अन्य अहम सैन्य कमांड सेंटरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह ऑपरेशन पाकिस्तानी सेना की कथित घुसपैठ और काबुल व बगराम एयरबेस पर किए गए हमलों का बदला है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा अफगान हवाई सीमा का उल्लंघन किया, तो उसे और भी सख़्त व निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

तनाव तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का एलान किया। शुक्रवार को पाकिस्तान ने काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक की थीं, जिसके कुछ ही घंटों बाद अफगान सेना ने जवाबी हमले शुरू कर दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान ने रात भर चले हमलों में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। मंत्रालय के मुताबिक, 10 सैनिक मारे गए, 10 घायल हुए और चार पाकिस्तानी सैन्य चौकियां पूरी तरह तबाह कर दी गईं। इन हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में भारी तनाव बना हुआ है और हालात बेहद संवेदनशील बताए जा रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related