अहमदाबाद हादसे के बाद एयर इंडिया ने की उड़ानों में कटौती, 21 जून से 15 जुलाई तक 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर रहेगा असर

Date:

नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों की व्यापक पैमाने पर सुरक्षा जांच हो रही है। इसके कारण 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर कई फ्लाइट निलंबित रहेगी। एयर इंडिया ने यह जानकारी गुरुवार यानी 19 जून को दी।

उल्लेखनीय है कि यह फैसला अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे के बाद लिया गया है। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 29 और लोग मारे गए थे। एक दिन पहले ही एयरलाइन ने उड़ानों में 15 प्रतिशत कटौती की घोषणा की थी। एयर इंडिया ने कहा है कि ये कटौती 21 जून, 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई, 2025 तक जारी रहेगी। इसमें दिल्लीनैरोबी, अमृतसरलंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) पर 15 जुलाई तक सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कमी की जाएगी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...