स्पेन ने जीता यूरो 2024 कप, इंग्लैंड को 2-1 से हराकर चौथी बार बना चैंपियन
स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर यूरो फुटबॉल कप ख़िताब जीत लिया है. स्पेन ने रिकार्ड चौथी बार यूरो कप जीता है.रविवार को बर्लिन में हुए फाइनल मैच में शुरुआत से ही स्पेन ने अपना दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन इंग्लैंड ने जम कर संघर्ष किया.





