इंदौर विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला निर्विरोध बने मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, जीतू जिराती फिर संभालेंगे कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Date:

इंदौर। विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला को एक बार फिर मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ एमपीओए का अध्यक्ष चुन लिया गया है। मेंदोला की ताजपोशी लगातार पांचवी बार हुई है। इंदौर के पूर्व विधायक जीतू जिराती फिर कोषाध्यक्ष चुन लिए गए हैं।

जबलपुर में हुई मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगी। रमेश मेंदोला निर्विरोध चुने गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब एमपीओए के संरक्षक होंगे। वे पूर्व में उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। कोषाध्यक्ष की कुर्सी एक बार फिर से जीतू जिराती के पास ही रहेगी।

पूरी कार्यकारिणी हो गई रिपीट

एमपीओए की वार्षिक सामान्य सभा जबलपुर में सोमवार को सुबह एक निजी होटल में आयोजित की गई। इसमें सबसे पहले पिछले एजेंडे पर चर्चा हुई और इसके बार पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ। एमपीओए की पूरी कार्यकारिणी रिपीट हुई है। इसमें कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें वर्तमान अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह सहित 29 सदस्यीय शीर्ष पदाधिकारियों के नामों पर एक राय बनी।

चार साल तक रहेगा कार्यकाल

एमपीओए की एजीएम में अगले चार सालों के लिए शीर्ष पदों के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से पर्यवेक्षक नामदेव एस. श्रीगांवकर और चुनाव अधिकारी एचपी सिंह (सेवानिवृत न्यायाधीश मप्र हाई कोटे) की मौजूदगी में चुनावी बैठक आयोजित की गई। इसमें करीब 33 मप्र राज्य खेल संघों और 14 जिला ओलंपिक संघ के 80 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित थे। चुनावी बैठक में एमपीओए के अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष सहित 29 पदाधिकारी नाम फाइनल हुए। इनमें 9 उपाध्यक्ष, 6 संयुक्त सचिव अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...