पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ, भक्तों का उमड़ा सैलाब

Date:

पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ, भक्तों का उमड़ा सैलाब

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह ऐतिहासिक यात्रा पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। 12 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा है, और पूरे माहौल में भक्ति और उल्लास का संचार हो गया है।

Jagannath Rath Yatra 2025: आखिर क्यों सोने की झाड़ू से होती है जगन्नाथ रथ  यात्रा में सफाई? जानें 'छेरा पहरा' परंपरा का रहस्य

रथ यात्रा से एक दिन पहले, हजारों भक्तों ने मंदिर के सिंह द्वार पर पहुंचकर रत्न बेदी पर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के ‘नबाजौबन दर्शन’ (युवा रूप) किए। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ वर्ष में एक बार अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ मौसी के घर यानी गुंडिचा मंदिर की यात्रा पर निकलते हैं।

रथ यात्रा का समापन 8 जुलाई 2025 को ‘नीलाद्रि विजय’ के साथ होगा, जब भगवान पुनः अपने मूल मंदिर में लौटेंगे। हालांकि इस यात्रा की अवधि 12 दिन होती है, लेकिन इसकी तैयारियां महीनों पहले से शुरू हो जाती हैं। इस दौरान कई धार्मिक रस्में, अनुष्ठान और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं।

इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पुरी नगरी में आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...