पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा-मेरी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश कर रही थी भाजपा

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आते ही सारे दलों ने मोर्चा संभाल लिया ह। शनिवार को जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने टीएमसी और ममता सरकार पर जमकर हमला बोला, वहीं अब ममता बनर्जी ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगा दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी भवानीपुर सीट से उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश रची गई थी।

पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा  ने कथित तौर पर चुनाव आयोग की मदद से उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की कोशिश की। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम जनता ने इस प्रयास को विफल कर दिया। ममता ने भाजपा पर एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट से 90 लाख मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप भी लगाया। ममता ने कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने और जीतने का साहस नहीं है, इसलिए वह फर्जी तरीकों से जबरन वोट कब्जाने की साजिश रच रही है।  इसीलिए वे मतदाताओं के नाम हटा रहे हैं। वे परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए ईवीएम में छेड़छाड़ की भी योजना बना रहे हैं।

दिल्ली से भी बेदखल होगी भाजपा

ममता बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार और बाद में दिल्ली में उसके सत्ता से बेदखल होने के बाद न्याय देर-सवेर अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के कारण 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हटाए गए 90 लाख मतदाताओं में 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम हैं। क्या बांग्ला बोलने से हम भारतीय नहीं रह जाते? क्या हमें बार-बार अपनी नागरिकता साबित करने की जरूरत है?

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कमजोर स्क्रीनप्ले और लॉजिक की कमी के कारण एक यादगार लव स्टोरी बनते-बनते रह गई ‘डकैत: एक प्रेम कथा’

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार एक  इंटेंस और इमोशनल एक्शन-रोमांस...