खामनेई की मौत के मामले में पीएम की चुप्पी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- क्या मोदी किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या का समर्थन करते हैं

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने भारत सरकार को ईरान युद्ध और खामेनेई की हत्या को लेकर अपना रुख नैतिक रूप से स्प्ष्ट करने की अपील की है। साथ ही पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा हैं. राहुल ने सवाल किया कि क्या पीएम मोदी किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या का समर्थन करते हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री की चुप्पी से दुनिया भर में भारत की साख गिर रही है। उन्हें अपने रुख को खुलकर बताना चाहिए। राहुल ने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले और कई खाड़ी देशों पर ईरानी हमले, दोनों की निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि जंग हर मसले का हल नहीं होती है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता एक संवेदनशील क्षेत्र को व्यापक संघर्ष की ओर धकेल रही है। लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिकों सहित करोड़ों लोगों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं वास्तविक है और संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और बढ़ाएंगे। ईरान पर एकतरफा हमलों के साथसाथ अन्य पश्चिम एशियाई देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की जानी चाहिए। हिंसा से हिंसा पैदा होती है, संवाद और संयम ही शांति का एकमात्र रास्ता है। राहुल ने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय कानून और मानव जीवन की रक्षा में स्पष्ट रूप से बोलने का साहस होना चाहिए। हमारी विदेश नीति संप्रभुता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित है और इसे सुसंगत रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...