केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा-मेरे परिवार का आरएसएस से बहुत पुराना नाता

Date:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संघ के स्वयंसेवकों और देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। सिंधिया ने कहा कि उनके परिवार का भी इस संगठन से पुराना नाता रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की अब तक की यात्रा वसुधैव कुटुम्बकम् के संकल्प का प्रतीक है।

सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विजयादशमी के इस पावन दिन पर संघ का स्थापना दिवस हमारे राष्ट्रजीवन की उस अखंड धारा का स्मरण है, जिसने 100 वर्षों से सेवा, संस्कार और समर्पण का दीप प्रज्वलित रखा है। मेरे परिवार का भी इस महान संगठन से पीढ़ियों पुराना आत्मीय संबंध रहा है। आज मैं श्रद्धा और गर्व के साथ उन सभी स्वयंसेवकों को नमन करता हूं, जिन्होंने तनमनधन से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। संघ की यह शताब्दी यात्रा भारत की चिरंतन चेतना और वसुधैव कुटुम्बकम् के संकल्प की प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं सभी स्वयंसेवकों और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

सिंधिया ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती पर कहा कि स्वदेशी की अलख जगाकर ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला देने वाले हमारे पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करता हूं। बापू के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ स्वदेशी आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण अध्याय था, जिसका उद्देश्य भारतीय वस्तुओं का उपयोग और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार था। गांधीजी ने इसे स्वराज की आत्मा कहा और चरखेखादी को अपनाकर आत्मनिर्भरता स्वाभिमान की अलख जगाई। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राष्ट्र के नाम संबोधन में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधा था। आज यानी रविवार को भी पीएम मोदी ने बंगाल में फिर से टीएमसी को आड़े हाथों लिया है। इस पर अब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा है कि महिला आरक्षण के नाम पर पीएम मोदी देश को भ्रमित कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये अपनी बात रखते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश को सच्चाई बताने के बजाय भ्रमित करने का प्रयास किया है। उन्होंने लिखा कि महिला आरक्षण के नाम पर सियासी खेल नहीं चलेगा। ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की पक्षधर रही है और इस मुद्दे पर उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाना गलत है। ममता बनर्जी ने आंकड़ों के जरिये बताया कि लोकसभा में तृणमूल के 37.9 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं, जबकि राज्यसभा में 46 प्रतिशत महिलाओं को नामित किया गया है। उनके मुताबिक, महिला आरक्षण का विरोध करने का सवाल ही नहीं उठता। ममता ने  कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर सरकार अपनी राजनीतिक मंशा पूरी करना चाहती है। यह संविधान के मूल ढांचे से छेड़छाड़ और संघीय व्यवस्था पर हमला है, जिसके जरिये भाजपा शासित राज्यों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। 2023 में बिल पास होने का किया जिक्र ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार इस मुद्दे पर गंभीर थी, तो 28 सितंबर 2023 को बिल पास होने के बाद करीब तीन साल तक इसे लागू क्यों नहीं किया गया। चुनाव के बीच इसे जल्दबाजी में आगे बढ़ाना और डिलिमिटेशन से जोड़ना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें संसद के भीतर आकर देश को संबोधित करना चाहिए, जहां जवाबदेही तय होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता जरूरी है और जनता सच्चाई को समझती है। ममता ने आगे कहा कि आपने कल जो किया वह कायरतापूर्ण, पाखंडी और दोहरी चाल थी। आप महसूस कर सकते हैं कि सत्ता आपके हाथों से फिसल रही है।