उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने बढ़ाई इंडिया गठबंधन की चिन्ता, आखिर किन दलों के 15 सांसदों ने किया विश्वासघात

Date:

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने इंडिया गठबंधन को करारी शिकस्त दी। अब सभी दल विशेषकर कांग्रेस उन सांसदों की तलाश कर रही है, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है। कांग्रेस एक बैठक बुलाने वाली है कि मंगलवार के चुनाव में क्रॉसवोटिंग या जानबूझकर वोट को अमान्य करवाने वाले सांसद कौन हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसा करने वालों में कांग्रेस पार्टी के अपने सांसद भी शामिल हैं और उसके सहयोगी भी अपना वोट एकजुट रखने में नाकाम रहे हैं।

बताया जाता है कि कांग्रेस इस बात का पता लगाना चाहती है कि विपक्ष के किन सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को वोट दिया और किन्होंने जानबूझकर अपना वोट खराब कर दिया। इस चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को 452 प्रथम वरीयता मत मिले हैं, जबकि विपक्ष के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता मत से संतोष करना पड़ा है। 152 मतों के इस बड़े अंतर ने कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकारों की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस के कुछ सांसदों पर शक

कांग्रेस ने पहले दावा किया था कि विपक्ष के 315 सांसदों ने मतदान में हिस्सा लिया और सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में वोट डाला। कांग्रेस इसे इंडिया ब्लॉक की एकजुटता के तौर पर पेश कर रही थी। क्रॉसवोटिंग वाले लगभग 7 वोट महाराष्ट्र के सांसदों ने डाले हैं, जिनमें शिवसेना (यूबीटी) के 3 और कांग्रेस के 4 वोट हो सकते हैं। यही नहीं एनडीए उम्मीदवार के तमिलनाडु से होने की वजह से डीएमके कुछ वोट भी उन्हें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा आप के कुछ सांसदों को भी संदेह की नजरों से देखा जा रहा है।

भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के लिए दिया धन्यवाद

संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों को क्रॉस वोटिंग के लिए धन्यवाद दिया था। रिजिजू ने कहा था कि इंडिया गठबंधन के कुछ सांसदों को विशेष धन्यवाद जिन्होंने विवेक का इस्तेमाल करते हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए मतदान किया। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस की चिन्ता और बढ़ गई।

मनीष तिवारी ने बताया विश्वासघात

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि अगर कोई क्रॉसवोटिंग हुई है, तो इंडिया गठबंधन के सभी सदस्यों को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए क्योंकि यह एक बहुत ही गंभीर मामला है।

आप ने लगाया भाजपा पर क्रॉस वोटिंग का आरोप

आप नेता अनुराग ढांडा ने दावा किया है कि उनके सूत्रों के मुताबिक तो असल में 27 विपक्षी सांसदों ने सरकार के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने कहा कि 12 भाजपा सांसदों ने विपक्ष के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें आप के सांसदों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाए जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...