पहलगाम हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का सवाल-केंद्र ने पर्यटकों को सुरक्षा क्यों नहीं मुहैया कराई सुरक्षा

Date:

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि पहलगाम में 26 लोग इसलिए मारे गए क्योंकि मोदी सरकार ने वहां पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। मोदी कश्मीर नहीं गए क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था।ऑपरेशन सिंदूर तो छोटा सा युद्ध है।

कर्नाटक में समर्पण संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने पहलगाम आतंकी हमले से तीन दिन पहले खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था। पहलगाम में 26 लोग इसलिए मारे गए क्योंकि मोदी सरकार ने वहां पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। आपने पर्यटकों से वहां (पहलगाम) न जाने के लिए क्यों नहीं कहा? अगर आपने उन्हें बताया होता, तो 26 लोगों की जान बचाई जा सकती थी और यह छोटा सा युद्ध….।

संबित पात्रा ने दिया जवाब

खड़गे के बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करती है। सब जानते हैं कि हाफिज राहुल गांधी को क्यों पसंद करते हैं? कांग्रेस पार्टी और खड़गे कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर एक छोटा युद्ध है। क्या राहुल गांधी और खड़गे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में घुसकर वहां नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया? पाकिस्तान द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद उनके 11 एयरबेस नष्ट कर दिए गए और आज पाकिस्तान दर्द से कराह रहा है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related