कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा-प्रधानमंत्रीजी कहते हैं हमारी रगों में सिंदूर है, फिर बदजुबान नेताओं को बर्खास्त क्यों नहीं करते

Date:

नई दिल्ली। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भाजपा नेताओं द्वारा लगातार विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बाद अब भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनकी रगों में सिंदूर बह रहा है और उनके नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। पीएम ऐसे नेताओं को बर्खास्त क्यों नहीं करते।

खड़गे ने एक्स पर लिखाभाजपा के नेताओं में पहलगाम के पीड़ितों और हमारी वीर सेना पर लांछन लगाने की होड़ चल रही है। भाजपा के नेताओं में पहलगाम के पीड़ितों और हमारी वीर सेना पर लांछन लगाने की होड़ चल रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के शर्मनाक बयान ने एक बार फिर संघ-भाजपा की ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया। एमपी के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हमारी जाँबाज़ सेना का अपमान किया, पर मोदी जी ने कोई कार्रवाई नहीं की। एमपी के मिनिस्टर विजय शाह ने हमारी वीर कर्नल पर भद्दी टिप्पणी की, पर आज तक बर्खास्त नहीं हुए। जब पहलगाम में शहीद नौसेना ऑफ़िसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, तब भी मोदी जी चुप थे। नरेंद्र मोदीजी कहते हैं कि उनकी रगों में सिंदूर हैअगर ऐसा है, तो आपको महिलाओं के सम्मान के लिए अपने इन बदज़ुबानी नेताओं को बर्खास्त करना चाहिए !

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने शनिवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग गोली का शिकार बने। सांसद ने कहा कि पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। अगर पीएम की योजना के तहत ट्रेनिंग लेते और सामना करते तो इतनी मौतें नहीं होतीं।

इधर, कांग्रेस सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने एक्स पर लिखाभाजपा नेता लगातार भारतीय सेना और शहीदों का अपमान कर रहे हैं, जो उनकी ओछी और घटिया मानसिकता को उजागर करते हैं। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का यह शर्मनाक बयान बताता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा इतनी संवेदनहीन हो चुकी है कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान के लिए सुरक्षा चूक को जिम्मेदार ठहराने के बजाय भाजपा सांसद शहीदों उनकी पत्नियों पर ही सवाल उठा रहे हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने लिखाभाजपा नेताओं को भरोसा है इस बयान के बाद जब इनका कुछ नहीं हुआ तो वो भी जो चाहे कह दें उनका भी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकताअब वो चाहे मंत्री विजय शाह हों, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा हों या फिर बीजेपी सांसद रामचंद्र जागड़ा। इन सभी का खूनसिंदूर (पानी) हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...