नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान जारी है। राहुल गांधी ने जहां असम के दौरे पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है, वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सीएम की पत्नी पर आरोप लगाए हैं। रविवार को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन-तीन देशों के पासपोर्ट होने के आरोप लगाए हैं।
पवन खेड़ा ने कहा कि भारत की राजनीति में सिटिंग चीफ मिनिस्टर और उसके परिवार के खिलाफ इतना बड़ा खुलासा शायद ही पहले कभी हुआ हो, हम भी हैरान हुए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा और उनकी पत्नी पर जमीन हड़पने, मंदिर का चंदा हड़पने, सरकारी सब्सिडी हड़पना, चिट फंड जैसे कई घोटालों में इनके नाम आते रहे हैं, लेकिन आज जो हम आपके सामने दस्तावेज रख रहे है। वह ऐसे डॉक्यूमेंट रख रहे हैं, जो भारत के बाहर से संबंधित हैं। खेड़ा ने कहा कि हिमंत विश्वा सरमा की पत्नी के पास एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन पासपोर्ट हैं। तीनों पासपोर्ट अभी तक एक्सपायर नहीं हुए हैं। उनके पास यूएई का गोल्डन कार्ड है। यह 14 मार्च 2022 को जारी हुआ जो 13 मार्च 2027 को एक्सपायर हो रहा है। एंटीगुआ और Egypt का पासपोर्ट भी है।




