2025 में भी पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, IMD की चेतावनी: कम बारिश और भीषण तापमान से बढ़ेगी मुश्किल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 2024 में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद 2025 में भी प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जनवरी के बाद फरवरी में भी सामान्य से अधिक तापमान रहेगा, जिससे सूखे की स्थिति गंभीर हो सकती है।
IMD के अनुसार, फरवरी में बारिश लंबी अवधि के औसत (1971-2020) 22.7 मिमी की तुलना में 81% तक कम हो सकती है। देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा और अधिक तापमान दर्ज किया जाएगा, खासकर उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत में।
जनवरी में भी दिखा गर्मी का कहर
-
जनवरी में देश में औसतन 4.5 मिमी बारिश हुई, जो 1901 के बाद चौथी सबसे कम थी।
-
जनवरी 2025 में औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1958 और 1990 के बाद तीसरा सबसे अधिक है।
-
भारत ने अक्टूबर 2024 में 1901 के बाद का सबसे गर्म महीना दर्ज किया, जिसमें औसत तापमान सामान्य से 1.2°C अधिक रहा।
-
नवंबर 2024 भी 123 वर्षों में तीसरा सबसे गर्म रहा।


