गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराया, गिल-बटलर का चला जादू

Date:

लखनऊ। आईपीएल 2026 के तहत रविवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया है। शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों ने गुजरात को यह जीत दिलाई। बटलर ने अपने टी20 करियर में 14 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। बटलर ने 60 रन बनाकर इतिहास रचा, वहीं गिल ने 56 रन बनाए।

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस की जीत में प्रसिद्ध कृष्णा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने 4 ओवर बॉलिंग की और केवल 28 रन देकर 4 विकेट झटके। पर्पल कैप अब कृष्णा के पास आ गई है, जो अब तक सीजन में 10 विकेट ले चुके हैं। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत गुजरात ने लखनऊ को 164 रनों पर रोक लिया था।

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 45 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। सुदर्शन 15 रन बनाकर आउट हो गए, मगर गिल और जोस बटलर ने 84 रनों की पार्टनरशिप कर जीत आसान कर दी। गिल ने 40 गेंद में 56 रन बनाए, दूसरी ओर बटलर के बल्ले से 60 रन निकले। बचा हुआ काम वाशिंगटन सुंदर ने कर दिया, उन्होंने 13 गेंद में 21 रन बनाए, दूसरी ओर राहुल तेवतिया 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।  गुजरात ने 8 गेंद शेष रहते यह मैच जीता।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...