उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सेंगर की बेटी ने लिखी अमित शाह को चिट्ठी, पीड़िता और उसके परिवार की मांगी सुरक्षा

Date:

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। इसमें ऐश्वर्या रेप मामले में पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पत्र में लिखा है कि पीड़िता लगातार सार्वजनिक रूप से आत्महत्या या हत्या की आशंका जता रही है।

ऐश्वर्या ने गृह मंत्री को लिखा है कि पीड़िता बारबार मीडिया और सोशल मीडिया पर धमकी दे रही है कि कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत या फिर रिहाई हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। ऐश्वर्या ने शंका जाहिर की है कि यदि कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना पीड़िता या पीड़िता के परिवार के साथ हुई तो सारा आरोप उनके पिता पर मढ़ दिया जाएगा। ऐश्वर्या ने गृहमंत्री को लिखे पत्र में जिक्र किया कि 2018 में पीड़िता ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिस पर मीडिया के दबाब में मुकदमा दर्ज हुआ और उसके पिता कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गय। ऐश्वर्या ने 2019 की सड़क दुर्घटना का भी पत्र में उल्लेख किया, जिसमें पीड़िता घायल हुई थी और उसके रिश्तेदारों की मौत हुई थी। ऐश्वर्या ने बताया कि जांच एजेंसियों ने स्पष्ट रूप से इसे दुर्घटना माना था।। दिल्ली कोर्ट ने उन्हें बरी भी कर दिया और कोई अपील भी नहीं हुई थी, लेकिन मीडिया और पीड़िता का पक्ष आज भी उनके पिता पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाता है। पत्र में लिखा है कि इस मामले को मीडिया की कवरेज ने एक नैरेटिव चलाया, जिससे निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार ही छिन गया। जैसे ही कोई राहत देने वाला फैसला आता है विरोध और आंदोलन शुरू हो जाता है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related