यूपी में 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की सघन जांच

Date:

लखनऊ। यूपी के 18 जिलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई ह। मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सघन जांच शुरू की गई। हर कोर्ट में बम स्क्वॉयड टीम के साथ पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।

बताया जाता है कि लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अमरोहा समेत 18 जिला अदालतों को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में दोपहर 12:15 बजे जिला अदालतों में विस्फोट करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और न्यायालय प्रशासन अलर्ट हो गया। हालंकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक पदार्थ मिलने की सूचना नहीं है। इससे पहले भी दो दिन पहले भी यूपी की कई जिला अदालतों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि ये धमकी फर्जी निकली. जिसके बाद आज फिर से इस तरह धमकी मिलना बेहद चिंताजनक है। सूचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये मेल कहां से आया है और इसका मकसद क्या है?

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।