हवा में था स्पाइसजेट का पुणे जाने वाला विमान, तभी उखड़ गई विंडो की फ्रेम, एक पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

Date:

नई दिल्ली। अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद लगातार कई विमानों में उड़ान के दौरान गड़बड़ियों की खबरें आ रही हैं। अब स्पाइसजेट की गोवा से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट के क्यू-400 फ्लाइट में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक प्लेन की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ गया। इस घटना की जानकारी मीडिया में बुधवार को आई।

इस मामले में एयरलाइन का कहना था कि यह फ्रेम सिर्फ खिड़की का एक ढांचा था, जिसे सिर्फ छाया की तरह खिड़की पर लगाया गया था। इससे किसी भी तरह विमान के अंदर के संतुलन को नहीं बिगाड़ा। स्पाइसजेट ने कहा कि अगले एयरपोर्ट पर इस फ्रेम को ठीक करा लिया गया। एयरलाइन ने कहा कि विमान क्यू-400 की खिड़कियों पर फ्रेम की कई परत लगी है, जिसमें दबाव और मजबूती के लिए बाहर की ओर शीशा भी लगाया गया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता ना हो।

यात्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

इस घटना की जानकारी नहीं मिलती अगर एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया होता। यात्री ने खिड़की के उखड़ने का वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट कर डीजीसीए को टैग करते हुए लिखा कि पुणे से गोवा की ओर जाने वाली स्पाइसजेट के अंदर की खिड़की उखड़कर गिर गई। अब इस फ्लाइट को जयपुर के लिए उड़ान भरनी है और हैरानी की बात है कि अब यह फ्लाइट उड़ने के लायक है या नहीं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

 West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन...

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।