दोबारा शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन, सोफी शाइन के साथ लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Date:

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दोबारा शादी कर ली है। धवन ने शनिवार को अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ निजी समारोह में सात फेरे लिए। शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी और करीबी दोस्तों तथा परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी। शादी से पहले धवन ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इस खास मौके पर धवन के पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। धवन और सोफी ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय धवन ने लिखा था, ‘एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हैं।’ अब शादी के बाद फैंस ‘गब्बर’ और उनकी दुल्हनिया की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट बताई जाती हैं। वह धवन से करीब पांच साल छोटी हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और पिछले कुछ समय से डेट भी कर रहे थे। इसी साल जनवरी में दोनों ने सगाई की थी, जिसके बाद शादी की खबरें सामने आने लगी थीं। ये शिखर धवन की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया और साल 2023 में उनका तलाक हो गया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related