कोहरे में मौत का सफर: भरतपुर में स्लीपर बस–ट्रेलर टक्कर, मां-बेटे समेत 4 की मौत

Date:

कोहरे में मौत का सफर: भरतपुर में स्लीपर बस–ट्रेलर टक्कर, मां-बेटे समेत 4 की मौत

राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर घने कोहरे ने एक भीषण सड़क हादसे को जन्म दे दिया। बुधवार रात सेवर पुल के पास एक स्लीपर बस सड़क पर खड़े खराब ट्रेलर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह बस उत्तर प्रदेश के कासगंज से जयपुर जा रही थी। घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी, इसी दौरान बस चालक सड़क पर खड़े ट्रेलर को देख नहीं पाया और टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मरने वालों में मथुरा जिले के सतोवा गांव की रहने वाली गीता और उनका आठ वर्षीय बेटा कान्हा, बस चालक मुखन सिंह , और कासगंज निवासी व्यक्ति की मौत हो गई ।

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर ट्रक खराब होने के कारण सड़क पर खड़ा था, लेकिन वहां कोई बैरिकेड या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। घने कोहरे और लापरवाही ने मिलकर इस हादसे को और भी भयावह बना दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रेलर चालक की लापरवाही कितनी बड़ी वजह बनी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...