पंजाब में अलर्ट: फिरोजपुर कोर्ट को फिर मिली धमकी, परिसर खाली कराया गया

0
6

पंजाब के फिरोजपुर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला अदालत को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह धमकी सिर्फ फिरोजपुर ही नहीं, बल्कि अमृतसर की जिला अदालत को भी मिली है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

रोजाना की तरह सुबह जब कोर्ट स्टाफ, वकील और अन्य लोग पहुंचे, तभी अचानक सुरक्षा कारणों से परिसर खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए और   लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक  पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है जब फिरोजपुर कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here