मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू, सीएम बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Date:

नई दिल्ली। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति शासन के संबंध में अधिसूचना जारी की है।

उल्लेखनीय है कि सीएम एन बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद नया मुख्यमंत्री का इंतजार था। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। 10 फरवरी से मणिपुर विधानसभा का सत्र शुरू होना था. मगर, बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद इसे स्थगित करने का आदेश जारी किया गया। ये सब उस वक्त हुआ जब कांग्रेस विधानसभा सत्र में बीरेन सिंह के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में थी। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने आज ही राजभवन में बैठक की थी। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय संविधान के अनुच्छेद 356 के अनुसार लिया जाता है, जब राज्य सरकार इस संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती है। बीजेपी के पूर्वोत्तर प्रभारी और सांसद संबित पात्रा के मणिपुर के दौरे के बाद यह फैसला लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...