मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के अगले चरण में आज ब्रिटेन से मालदीव पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की राजधानी माले पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने स्वयं उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मालदीव के रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और आंतरिक सुरक्षा मंत्री भी उपस्थित थे। दो दिवसीय दौरे पर वे मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर हो रही है।

दो दिवसीय दौरे पर मालदीव रवाना हुए पीएम मोदी, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे  मुख्य अतिथि | Pm Modi Maldives Visit To Strengthen Bilateral Ties Say  Indian High Commissioner ...

यह प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा है और मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का दौरा हो रहा है। ऐसे में यह यात्रा दोनों देशों के बीच हाल के तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए विशेष महत्व रखती है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की पिछली मालदीव यात्रा जून 2019 में हुई थी। मौजूदा दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here