सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान के  ड्रोन से  हमले ; भारतीय सेना दे रही  करारा जवाब

Date:

सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान के ड्रोन से हमले ; भारतीय सेना दे रही करारा जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन और हथियारों के जरिए हमले किए जा रहे हैं। इन नापाक कोशिशों का भारतीय सेना अपनी अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों की मदद से करारा जवाब दे रही है।

चौथे दिन भी पाकिस्तान की ओर से किए गए कायराना ड्रोन हमलों को लेकर भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान जारी किया है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन और अन्य हथियारों के माध्यम से हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

BIG NEWS : खासा कैंट, अमृतसर में पाकिस्तान के ड्रोन हमले को

शनिवार सुबह लगभग 5 बजे अमृतसर के खासा कैंट क्षेत्र में कई दुश्मन ड्रोन देखे गए। भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। सेना ने पाकिस्तान के इस प्रयास को भारत की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताया और कहा कि नागरिकों को खतरे में डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान ने पंजाब के अमृतसर में बाइकर YIHA III कामिकेज ड्रोन लॉन्च किए, जिनका मकसद रिहायशी इलाकों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना था। लेकिन सुबह पांच बजे ही सेना की एयर डिफेंस गन ने इस प्रयास को विफल कर दिया।

Punjab News: भारत-पाकिस्तान की सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, एके-47 के  बारह फायर कर पुलिस ने गिराया - Pakistani drone seen on India Pakistan  border Punjab police shot down twelve AK 47

हमले के बाद अमृतसर के मुगलानी कोट गांव के एक खेत से ड्रोन का मलबा बरामद किया गया, जबकि जालंधर ग्रामीण क्षेत्र के एक खेत में मिसाइल के टुकड़े मिले हैं।

गुजरात के कच्छ में सेना ने मार गिराया PAK का ड्रोन, एजेंसियां मुस्तैद - pakistani  drone has been shot down on kutch border today morning at 630 atrc - AajTak

इसके अलावा, गुजरात के कच्छ सेक्टर में भारतीय सेना ने एल-70 एयर डिफेंस गन की मदद से पाकिस्तान के एक हथियारबंद ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया।

भारतीय सेना ने साफ किया है कि वह देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी और पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related