मालेगांव ब्लास्ट पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- क्या भगवा आतंकवादी होगा तो आप उसकी पूजा करोगे?

Date:

नई दिल्ली। अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने मालेगांव ब्लास्ट को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी तो आतंकवादी होता है। क्या भगवा आतंकवादी होगा तो आप उसकी पूजा करोगे?

अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आतंकवाद किसी भी रंग का हो, वो आतंकवाद ही होता है। आतंकवादी आते हैं और घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं। आप दोषियों को खोज नहीं पाते हो। मुंबई में 7 ब्लास्ट हो गए लेकिन आप दोषी को खोज नहीं पाए, मालेगांव में ब्लास्ट हुआ आप दोषी को खोज नहीं पाए।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जब आतंकवादियों को खोजने की बात आती है तब अपनी नाकामियां छुपाते हो और फिर आतंकवाद में रंग खोजने लगते हो। रंग जो है जीवन का होता है। मर जाने के बाद आपकी आंखें रंग नहीं देखती हैं, जो लोग आतंकवाद में रंग ढूंढते हैं, वे आतंकवाद के प्रति पक्षपाती हैं। शंकराचार्य ने कहा कि ब्लास्ट अपने आप तो हुआ नहीं होगा, इसमें कोई कोई तो रहा होगा। वो कौन था? उसे खोजने में भारत सरकार, प्रदेश की सरकार नाकाम हो रही है। कोई आता है और ब्लास्ट करके चला जाता है, फिर हम समय और संसाधन लगाने पर भी खोज नहीं पाते हैं। ये हमारी काबिलियत पर बड़ा तमाचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related