ओडिशा: सेना के अफसर और उनकी मंगेतर के साथ यौन हिंसा,बीजेडी का प्रदर्शन

Date:

ओडिशा: सेना के अफसर और उनकी मंगेतर के साथ यौन हिंसा,बीजेडी का प्रदर्शन

ओडिशा में आर्मी अधिकारी और उनकी मंगेतर के साथ पुलिस कस्टडी में हुई मारपीट और यौन हिंसा मामले को लेकर बीजू जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया.

बीजेडी नेता लेखाश्री सामंतसिंघर ने कहा, ओडिशा गलत कारणों को लेकर खबरों में बना हुआ है. भाजपा की डबल इंजन की सरकार गलत कारणों को लेकर ओडिशा को फेमस कर रही है.

उन्होंने कहा, एक आर्मी मेजर और उनके मंगेतर के साथ पुलिस थाने में मारपीट की गई. इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और पुलिस चुप है.

लेखाश्री सामंतसिंघर ने सवाल करते हुए कहा, सरकार इस मामले पर चुप क्यों है? मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने चुप्पी क्यों साध रखी है? महिला एवं बाल विकास मंत्री इस मामले पर क्यों नहीं बोल रहे हैं?

उन्होंने कहा, चुनाव हुए 100 दिनों से अधिक का समय हो चुका है फिर भी भाजपा सरकार अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि प्रदेश कैसे चलाना है. उनके कंट्रोल में कुछ भी नहीं है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर का तूफान, लेकिन बारिश ने छीनी भारत की जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया यह मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।