भारत-अमेरिका परमाणु समझौते की रुकावटें होंगी दूर: जेक सुलिवन
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु समझौते में आ रही बाधाओं को हटाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता, जिसे लगभग 20 साल पहले पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुरू किया था, अब पूरी तरह हकीकत बनने के करीब है।

ऊर्जा और तकनीक में सहयोग
सुलिवन ने जोर देकर कहा कि अमेरिका और भारत प्रदूषण मुक्त ऊर्जा तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सहयोग दोनों देशों की ऊर्जा कंपनियों को नई तकनीक के विस्तार में मदद करेगा।
रुकावटों को हटाने का संकल्प
सुलिवन ने घोषणा की, “हम उन बाधाओं को खत्म करने में जुटे हैं, जिन्होंने भारत के बड़े परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठानों और अमेरिकी कंपनियों के बीच सहयोग को रोक रखा था।” इस पहल से भारत-अमेरिका परमाणु सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।



