एक बार फिर विवादों में एनसीईआरटी, जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन को बताया भारत-पाक विभाजन का जिम्मेदार

Date:

नई दिल्ली। एनसीईआरटी एक बार फिर विवादों में है। इस बार विवाद का कारण भारत-पाक विभाजन की जिम्मेदारी को लेकर उठा है। एनसीईआरटी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर विशेष मॉड्यूल जारी किया है। इस मॉड्यूल में बताया गया है कि विभाजन के लिए मुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्मेदार ठहराया गया है।

इस मॉड्यूल को शीर्षक विभाजन के अपराधी है। इसे कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए अलगअलग रूप में तैयार किया गया है। इसे पूरक शैक्षिक सामग्री के तौर पर पेश किया गया है, जिसे पोस्टर, वादविवाद, प्रोजेक्ट्स और चर्चाओं के माध्यम से बच्चों को सिखाया जाएगा। एनसीईआरटी द्वारा जारी मॉड्यूल में भारतपाक विभाजन के लिए तीन प्रमुख शख्सियतों को जिम्मेदार ठहराया गया हैमुहम्मद अली जिन्ना, कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन। मॉड्यूल के मुताबिक, जिन्ना ने विभाजन की मांग की, कांग्रेस ने इसे स्वीकार किया और माउंटबेटन ने इसे लागू किया।

इस माड्यूल में पं. जवाहरलाल नेहरू का जुलाई 1947 में दिया गया एक भाषण भी है। इसमें उन्होंने कहा था कि विभाजन बुरा है, लेकिन एकता की कीमत चाहे जो भी हो, गृहयुद्ध की कीमत उससे कहीं ज्यादा होगी। मॉड्यूल में बताया गया है कि विभाजन के दौरान करीब 6 लाख लोग मारे गए और 1.5 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए। ये तथ्य अक्सर स्कूली किताबों में पूरी तरह नहीं बताए जाते थे। इसके अलावा, मॉड्यूल में यह भी बताया गया है कि विभाजन ने देश की एकता को खंडित किया, पंजाब और बंगाल की अर्थव्यवस्था को तबाह किया और जम्मूकश्मीर को सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता की ओर धकेला, जो आगे चलकर आतंकवाद का कारण बना।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...